करियर काउंसिलिंग पर माधव महाविद्यालय में व्याख्यान आयोजित

Jan 10 2025

ग्वालियर। शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी के लिए भी विद्यार्थियों को कॉलेज में आने के साथ अपना अच भविष्य चुनने का ज्ञान होना चाहिए। वर्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षाओं का चयन कैसे करें, जिसके लिए माधव महाविद्यालय के वाणिज विभाग, स्वामी विवेकानन्द रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा कौटिल्य अकादमी के सहयोग से करियर काउंसिलिंग पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान करियर की शुरुआत कैसे करें, इसका मार्गदर्शन दिया गया। 
कार्यक्रम में डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. नीलेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. विजय पाण्डेय, डॉ. प्रशान्त साहू, डॉ. दिप्ती नारंग, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. योजना तिवारी, डॉ. दीपक शिंदे, डॉ. मंदाकिनी शर्मा, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. दिनेश सिंह कुशवाह, डॉ. प्रेम सिंह, डॉ. सरिता दीक्षित, धीरज दुबे, आशीष हरिओद, राजेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।