जैन मिलन के पारिवारिक कार्यक्रम में बालिकाओं ने किया नृत्य

Jan 10 2025

ग्वालियर। जैन मिलन द्वारा वीर जैन छात्रावास में मकर संक्रांति और नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही बच्चे, पुरुष और महिलाओं ने विभिन्न गेम खेले। वहीं पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था के अध्यक्ष मुकेश जैन ने स्वागत उद्बोधन के बाद आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में महेंद्र जैन एडवोकेट, प्रवीण गंगवाल, बालचंद्र जैन, अनिता जैन, महेंद्र जैन, निर्मल पाटनी मौजूद अतिथि के रूप में मौजूद रहे।