चोर ज्वेलरी शॉप के ताले चटकाकर उड़ा ले गए लाखों रुपए के गहने
Jan 09 2025
ग्वालियर। ज्वेलरी शॉप के ताले चटकाकर अज्ञात चोर लाखों रुपए के गहने समेट ले गए। घटना भितरवार थाना क्षेत्र की है, जिसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस द्वारा फिलहाल मामले की पड़ताल की जा रही है।
भितरवार के मुख्य बाजार में रामदास सोनी की श्री गिर्राज कृपा ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। रोजाना की भांति गत रात भी वह दुकान बंद कर अपने घर लौट गए। गुरुवार सुबह उन्हें पड़ोसी से जानकारी मिली कि उनकी दुकान के ताले टूटे पड़े हैं। इस पर वह तुरंत वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना का पता लगते ही भितरवार टीआई अतुल सिंह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई है।
पुलिस ने घटनास्थल की जांच करवाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलवाया है। दुकान मालिक ने दो लाख रुपए से अधिक के आभूषण चोरी जाने का आरोप लगाया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









