मल्लखम्ब चैंपियनशिप में एलएनआईपीई के इंद्रजीत ने कांस्य और प्रणीत ने जीता रजत पदक
Jan 09 2025
ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर के छात्र इंद्रजीत नागर और प्रणीत यादव ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मल्लखम्ब चैंपियनशिप 2024 -25 में पदक जीत कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
भोपाल के एनएनसीटी में चैंपियनशिप 5 से 8 जनवरी तक आयोजित हुई जिसमें लगभग 600 खिलाडिय़ो ने भाग लिया। एलएनआईपीई, ग्वालियर के एमपी एड के छात्र इंद्रजीत नागर ने कांस्य पदक और बीपी एड के छात्र प्रणीत यादव ने रजत पदक जीत कर संस्थान का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में एलएनआईपीई के छात्र इंद्रजीत नागर ने एपरेटस चैंपियनशिप विधा में रोप मल्लखम्ब इवेंट में क्वालीफाई कर कांस्य पदक अर्जित किया एवं प्रणीत यादव ने भी एपरेटस चैंपियनशिप विधा में अपनी जगह बनायी और पोल मल्लखम्ब इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया, साथ ही प्रणीत यादव को राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक एवं इंद्रजीत नगर को मध्य प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार एकलव्य अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









