सिविल अस्पताल हजीरा में आईसीयू आरंभ,गुरुवार को चार मरीजों को किया गया भर्ती
Jan 09 2025
ग्वालियर। उप नगर ग्वालियर के हजीरा स्थित सिविल अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) गुरुवार से विधिवत शुरू हो गई। उल्लेखनीय है कि बीती 4 जनवरी को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की माताश्री श्रीमती सुधा तोमर ने इसका लोकार्पण किया था। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के ज्येष्ठ भ्राता कैलाशवासी देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति में जनसहयोग से इस आईसीयू का निर्माण किया गया है।
गुरुवार को यहां चार मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया गया। उसके साथ ही आईसीयू विधिवत शुरू हो गई। आईसीयू प्रभारी डॉक्टर वीरपाल सिंह यादव के मुताबिक आईसीयू सर्व सुविधा युक्त और अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है। आज चार मरीजों को यहां भर्ती किया गया। यहां भर्ती मरीजों के अटेंडर आईसीयू सुविधा के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को दिल से दुआएं दे रहे हैं।
तानसेन नगर में रहने वाले अनिल अपनी नानी को यहां भर्ती कराने आए हैं। इसी तरह राहुल बैस जो कि पीएचई कॉलोनी में रहते हैं, एक भर्ती मरीज के परिजन हैं। उनका कहना है कि यहां की व्यवस्थाओं से वह खुश हैं। इसके लिए उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का आभार व्यक्त किया।
एक अन्य मरीज के परिजन गुलाबचंद न्यू कॉलोनी सुभाष नगर में रहते हैं, आईसीयू की सुविधाओं से खुश हैं और उनका कहना है कि मंत्री जी ने हम जैसे गरीब मजदूर लोगों पर बड़ा उपकार किया है। घर के पास ही किसी बड़े अस्पताल जैसी सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं और यहां नि:शुल्क इलाज भी हो रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









