चर्म रोग शिविर 65 रोगियों ने लिया लाभ

Jan 09 2025

ग्वालियर। जनकल्याण सेवा आश्रम समितिआयुर्वेद की सच्चाई से चर्म रोग मुक्त भारत अभियान को लेकर महामंडलेश्वर स्वामी महेश आनंद गिरि महाराज की टीम के डॉ चौरसिया धर्मदास एवं वैद्य लखन लाल दुबे द्वारा नवभारत प्रेस कैंपस सिटी सेंटर में चर्म रोग के मरीज का चेक अप एवं इलाज किया गया।
यह सेवा हर माह की 8 तारीख को आयोजित किया जाता है। चर्म रोग मुक्त भारत अभियान को लेकर निकले महामंडलेश्वर गिरी महाराज प्रयागराज में आयोजित कुंभ के दौरान चर्म रोगियों को स्वास्थ्य लाभ के साथ 108 कुंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहे हैं।