पिता को आश्रम लेने आए युवक को आया हार्ट अटैक,कर्मचारियों ने सीपीआर देकर बचाई जान
Jan 09 2025
ग्वालियर। डबरा स्थित प्रभु सेवा आश्रम में एक युवक को हार्ट अटैक आने के बाद आश्रम के कर्मचारियों द्वारा सीपीआर देकर जान बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता को आश्रम से लेने आया था, इस बीच उसे हार्ट अटैक आ गया। यह पूरी घटना आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया।
छत्तीसगढ़ के मरवाही थाना क्षेत्र निवासी श्याम सिंह अपने पिता जोधन सिंह को लेने के लिए ग्वालियर के डबरा स्थित प्रभु सेवा आश्रम पहुंचे थे। श्याम सिंह के पिता गोवर्धन परिक्रमा के दौरान भटक गए थे और दो साल पहले प्रभु सेवा आश्रम के कर्मचारियों को मिले थे।
श्याम सिंह आश्रम के ऑफिस में अपने पिता से मिलने पहुंचे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े। श्याम सिंह को बेहोश होते देख आश्रम के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें सोफे पर लिटाकर सीपीआर दिया। समय पर दी गई इस मदद से श्याम सिंह की जान बच गई।
श्याम सिंह के पिता जोधन सिंह दो साल से आश्रम में रह रहे थे। आश्रम के कर्मचारियों ने उनकी पहचान और देखभाल की जिम्मेदारी संभाली थी। घटना के बाद श्याम सिंह मेडिकल चेकअप के बाद अपने पिता को लेकर खुशी-खुशी छत्तीसगढ़ रवाना हो गए। जाने से पहले उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए आश्रम के कर्मचारियों का हाथ जोडक़र आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









