वृद्ध आश्रम में सेवा कर मनाया जन्मदिन
Jan 08 2025
ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल सदैव अपने सदस्यों एवं आमजन को जनसेवा एवं गौसेवा के लिए प्रेरित करता रहता है। मंडल की ऐसी सेवाओं से प्रेरित हो कर बुधवार को बजरंग भक्त मंडल के सदस्य मयंक मित्तल ने अपना जन्मदिन नारायण वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को पोहा, हलुआ एवं चाय वितरित कर वृद्ध जनों के साथ मनाया। विगत कुछ समय से मंडल की प्रेरणा से मंडल के सदस्य एवं आमजन अपने प्रियजनों का जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ एवं पुण्यतिथि निराश्रित बेसहारा वृद्धजनों एवं गौशाला में मनाते आ रहे है। उक्त सेवा उपरांत 222 किलो हरे चारे की सेवा मंडल के गौसेवक सदस्य शिवाय मिश्रा द्वारा जनकताल स्थित गौशाला में की गई।
आज की सेवा में अध्यक्ष आशीष मंगल, रामकिशोर मंगल, राकेश मंगल, संजीव गुप्ता, प्रवीण मित्तल आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









