भगवत सहाय महाविद्यालय में रामानुजन दिवस मनाया

Jan 08 2025

ग्वालियर। भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय में विगत दिनों उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशा अनुसार भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाते हुए पूरे सप्ताह भर राष्ट्रीय गणित सप्ताह के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉक्टर विजय गंभीर प्राध्यापक समाजशास्त्र, मुख्य अतिथि डॉक्टर डीवी सिंह प्राध्यापक अर्थशास्त्र थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आर.के. श्रीवास्तव द्वारा की गई तथा आभार कार्यक्रम संयोजक डॉ किशन शर्मा द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक कार्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उद्घाटन के उपरांत श्री निवास रामानुजन विषय पर महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने रामानुजन से जुड़े पहेलियां को चित्रण करते हुए अपने विचार प्रकट किए।