51 लीटर गंगाजल कावड़ यात्रा का ग्वालियर में किया भव्य स्वागत किया
Jan 08 2025
ग्वालियर। जोश और उत्साह से भरे पानीपत के कमल गुर्जर नामक युवक ने हरिद्वार से 26 नवंबर 2024 को 51 लीटर गंगाजल की कावड़ यात्रा प्रारम्भ की थी। यह कावड़ यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए लगभग 600 किलोमीटर की यात्रा 42 दिवस पर ग्वालियर में आगमन हुआ। यह कावड़ यात्रा 26 फरवरी को उज्जैन में पहुंचकर 51 लीटर गंगाजल से भगवान महाकाल महाराज पर अभिषेक होगा।
आज इस कावड़ यात्रा के लक्ष्मीगंज में आगमन पर मोहल्लावासियों ने भावभीना और आत्मीय स्वागत किया। गंगा मैया की पुष्पमाला पहनाकर पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, भाजपा जिला महामंत्री राजू पलैया, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, होतम सिंह प्रजापति, मयंक प्रजापति, लालू प्रजापति, सुमित प्रजापति, शुभम प्रजापति, रिंकू कुशवाह, मोहित जोशी, श्रीमती रेखा प्रजापति, सुमित्रा देवी, विमला देवी सहित अनेक लोगों ने कावड़ यात्रा एवं यात्रियों का स्वागत किया। सायं के समय गंगा मैया की आरती संपन्न हुई। कावड़ यात्रा में गुलशन सरोहा सहित 10 यात्री चल रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









