ग्रेटर ग्वालियर माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा का सामूहिक दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

Jan 08 2025

ग्वालियर। ग्रेटर ग्वालियर माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा की मुरार, लश्कर, ग्वालियर, गोहद चारों इकाइयों का संयुक्त दायित्व ग्रहण समारोह भगवान मदन मोहन मंदिर घास मंडी मुरार पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एड. रामस्वरूप गुप्ता(पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष) कार्यक्रम अध्यक्षता नारायण हरी गुप्ता ने की। शपथ अधिकारीमोहन चंद्र बांदिल एवं अशोक गुप्ता रिटायर्ड तहसीलदार ने सभी नवीन पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों द्वारा भगवान महासेन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में लश्कर से राहुल गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मुरार में गोविंद गुप्ता ने अपनी टीम के साथ गोहद से मनोज गुप्ता ने अपनी टीम के साथ तथा ग्वालियर से मनोज गुप्ता एवं योगेश गुप्ता ने अपनी टीम के साथ शपथ ग्रहण की तथा समाज के प्रति सामाजिक विकास तथा सामाज को एक नई गति प्रदान करने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने किया कार्यक्रम के अंत में मंच पर विराजमान सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गयाद्ध इस अवसर पर मुरार लश्कर ग्वालियर गोहद मुरैना आगरा इन्दौर के सैकड़ो समाज बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।