बनबार देवरी कला पावर हाउस की बिल्डिंग हुई जर्जर

Jan 07 2025

ग्वालियर/डबरा। जहां एक ओर बिजली कंपनी में दिन प्रतिदिन उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है, उसी के अनुरूप बिजली विभाग के विद्युत उपकेंद्रों से जहां गांव-गांव की बिजली आपूर्ति की जाती है, परंतु इन्ही उप-केंद्रो में कार्य करने वाले कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो रही है, आलम तो ये है कि वितरण केंद्र चीनोर के अन्तर्गत आने वाले विद्युत उप-केंद्र बनवार और देवरी कला के कन्ट्रोल रूम की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। कंट्रोल रूम की छत अपने आप टपक रही है, दीवारों से सीमेंट अपने आप झड़ रहा है। 
उप-केंद्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों में दहशत का माहौल है किसी भी समय कोई हादसा/अनहोनी घटित होने की आशंका इन कर्मचारियों को सताती रहती है, कर्मचारियों द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप से एवं पत्र लिखकर अवगत भी कराया जा चुका है परंतु कोई संतोषजनक कार्यवाही नही हुई। 
इस संबंध में विद्युत अजाक्स अजाक्स फैडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा महाप्रबंधक (सिविल) ग्वालियर प्रबंध संचालक, निदेशक तकनीकि एवं मुख्य महाप्रबंधक ग्वालियर आदि को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि डबरा संभाग चीनोर वितरण केंद्र के अन्तर्गत आने वाले विद्युत उपकेंद्र बनवार के कन्ट्रोल रुम का जीणोंधार शीघ्र कराया जाय एवं बनवार उपकेंद्र पर शोचालय, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था भी मुहैया करायें।
मांग करने वालों में विद्युत अजाक्स फेडरेशन के प्रांतीय महासचिव नरेंद्र चौधरी, आशीष रायपुरिया, व्रजेश राजे, इंजी अमित कुमार, अनिल कोरी, विकास पाल, उदय भान जाटव, हरिविलास जाटव, रामरतन जाटव, भारतसिंह खन्ना, शिवचरण आर्य, अमरसिंह पालिया, गुलाब सिंह, भीकाराम जाटव, हरिओम कुशवाह, प्रहलाद कुशवाह, कंचन माहोर, खरेश मालवीय, सरिता सिंघाटिया, सुश्मिता चौधरी, सुनीता राजोरिया, कमलेश खार, मेघ सिंह, शिव चरण आर्य, सुदामा प्रसाद, गिरराज सिंह जोनबार, हरदास गौतम, जसबंत सिंह, कमल किशोर यादव, अशोक डाबर, राहुल रामपुरे आदि है।