दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप की नई टीम ने ली शपथ
Jan 07 2025
ग्वालियर। हम समाज और मानव सेवाओं को पूरे लगन और विश्वास के साथ शपथ लेते हैं कि हर कार्य को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। यह विचार कम्पू स्थित महावीर भवन में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राकेश विनायक ने व्यक्त किए। इस मौके पर खुशी पटौदी ने स्वागत नृत्य ने किया। स्वागत भाषण प्रणव पाटनी ने दिए। शोभित पाटनी ने वर्षभर के कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सोशल रत्न अवार्ड से रोहित आकांक्षी जैन को नवाजा गया। शपथ अधिकारी यश कमल अजमेरा ने संस्था के 20 नवीन सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में आशीष सूतवाल, विनय जैन, प्रशांत जैन एवं यश कमल अजमेरा आदि उपस्थित थे। संचालन एकता बाकलीवाल व आभार लकी जैन ने व्यक्त किया। शपथ के उपरांत पूर्व अध्यक्ष ने नवीन अध्यक्ष को कॉलरपिन लगाकर कार्यभार सौंपा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









