गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन ने युवा उद्यमी वैभव को ब्रांड एंबेसडर बनाया

Jan 07 2025

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन ने 2025 के लिए फिज रोबोटिक्स के संस्थापक व युवा उद्यमी वैभव दीक्षित को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। इस मौके पर संस्था के संस्थापक आकाश बरूआ ने कहा वैभव दीक्षित युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है, उनकी उपलब्धियां संस्था के उद्देश्यों से मेल खाती है। वैभव दीक्षित ने कहा, युवाओं को प्रेरित करने और उनके करियर व उद्यमशीलता के सपने को साकार करने में मदद करने के लिए वह प्रयास करेंगे। इस अवसर पर संस्था के अमन खान, जयेश श्रीवास्तव, खुशबू अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।