फिल्में मन और समाज को दूषित कर रही हैं, इनकी जगह कथा सुनें

Jan 07 2025

ग्वालियर। पारदी मोहल्ला शिंदे की छावनी में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में कथा वाचक पंडित घनश्याम शास्त्री ने कहा, देवी महापुराण कथा हमारे जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शन प्रदान करती है। मानव को कथा सुनते समय अपने अहंकार, यानी मैं को त्याग देना चाहिए। उन्होंने कहा, वर्तमान बॉलीवुड की फिल्मों में काफी अश्लीलता होती है, जो हमारे मन और समाज को दूषित करती है। उन्होंने सुझाव दिया कि फिल्म देखने के बजाय हमें कथा श्रवण और सेवा में समय बिताना चाहिए।
इस अवसर पर महंत पप्पी महाराज कथा आयोजक सरिता विष्णु मिश्रा, पूर्व सांसद विवेक नारायण सेजलकर, मध्यराज समाचार पत्र के प्रधान संपादक राजीव सिकरवार, संजीव सिकरवार, जसवंत कमरिया, संजीव गोयल, संजय पाल, मोहित, बुंदेला, महेश पाल, बलराम कुशवाह, हरिओम शर्मा, देवेंद्र प्रजापति ने देवी महापुराण की आरती की।