पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला

Jan 06 2025

ग्वालियर। गुरुनानक देव का 548वां प्रकाशोत्सव सोमवार को शहर के सभी प्रमुख गुरुद्वारों में मनाया गया। गुरुद्वारा में अखंड पाठ साहिब का पाठ का समापन हुआ। वहीं गुरुद्वारा साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया।
सोमवार 6 जनवरी को दोपहर 3 बजे से नगर कीर्तन गुरुद्वारा फूलबाग से प्रारम्भ होकर नदी गेट, जयेन्द्रगंज, पुराना हाईकोर्ट रोड, उँटपुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, गस्त का ताजिया, राम मंदिर, फालका बाजार, छप्पर वाला पुल, शिन्दे की छावनी, एमएलबी रोड होते हुऐ रात 9 बजे गुरुद्वारा फूलबाग पहुँचा। इसमें शहर के साथ ही अन्य स्थानों से आए श्रद्धालु शामिल हुए।