गुलाब का फूल देकर नव वर्ष में हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु चलाया जागरूकता अभियान
Jan 06 2025
ग्वालियर। देश में सबसे ज्यादा मौतों का आंकडा यातायात नियमों को न अपनाकर सडक़ दुर्घटना के कारण हो रहा है। सडक़ दुर्घटना में सिर में चोट लगने के कारण मृत्यु दर अधिक है। जिसकों रोकने के लिए वर्ष 2025 में हम प्रवेश कर चुके हैं और सडक़ दुर्घटना में सबसे ज्यादा मौत हेलमेट न लगाने के कारण हुई है। जिसके लिए माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा सडक़ सुरक्षा पखबाड़े के अंतर्गत हनुमान चौराहा पुलिस चौकी पर हेलमेट लगाने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर नववर्ष की शुभकामना के साथ अपने जीवन को सुरक्षित रखने का आग्रह करते हुए हेलमेट लगाने के लिए जागरूक करने का कार्य किया।
डॉ. पाण्डेय बताया कि वर्ष 2024 की गलतियों को ना दोहराते हुये वर्ष 2025 में हेलमेट लगाकर ही स्वयं व दूसरों को सुरक्षा देने का कार्य करेंगे। जिसके लिये सडक़ सुरक्षा सप्ताह में कई प्रकार के कार्यक्रम यातायात जागरूकता के लिये किये जाते रहेंगे। एनएसएस यातायात जागरूकता में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरणादायी कार्य करती है।
जागरूकता कार्यक्रम में जनकगंज थाने से दशरथ सिंह तोमर, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, आरक्षक सुनील शर्मा, अभिलाष गुर्जर, रामअवतार नृपाल भील, सूरज यादव, माधव महाविद्यालय से डॉ. सरिता दीक्षित, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, डॉ. विकास शुक्ला स्वयंसेवकों में आशुतोष पालीवाल, नकुल शर्मा, रितेश सेन, शिवम गुर्जर, रवि बाथम, नीरज कुशवाह, सोमिल खान आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









