भारत विकास परिषद शाखा समर्पण ने किए कंबल वितरित

Jan 06 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण ने सेवा प्रकल्प के अन्तर्गत सिविल हॉस्पिटल हजीरा पर सर्दी के बचाव के लिए 51 कंबलों का वितरण किया। कार्यक्रम प्रभारी संजय धवन ने बताया शाखा समर्पण सर्दियों मे समय-समय पर सेवा कार्य कर रही।
कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य उर्जा मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर, विशिष्ट अतिथि चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, बेटी हे तो कल है संस्था संयोजक डॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी द्वारा सिविल हॉस्पिटल मे 51 कंबलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में अल्का कुशवाह, मेघना सिंघल, निधि गर्ग, विजय भवानी, महेन्द्र गुप्ता, गुलाब सिंह प्रजापति, पंकज शर्मा, महेश धीमान, शैलेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, राजकुमार राय, आशीष गुप्ता, भूपेंद्र प्रेमी, ओमप्रकाश शर्मा, लालाराम रजक आदि उपस्थित थे।