पुराने हाईकोर्ट में कुटुंब न्यायालय का शुभारंभ
Jan 06 2025
ग्वालियर। सोमवार को पुराने हाईकोर्ट में कुटुंब न्यायालय का शुभारंभ किया गया। आपको बातदें कि कुटुंब न्यायालय अधिनियम 1984 के तहत पारिवारिक न्यायालयों की स्थापना की गई थी।
इसका उद्देश्य पारिवारिक कलह तथा विवाह व अन्य पारिवारिक मामलों या विवादों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना है। अलग अलग तरह की अदालतों की तरह ही एक न्यायालय कुटुंब न्यायालय है, जो कुटुंब से संबंधित मामलों को सुनती है और जनता के बीच न्याय करती है।
इस कोर्ट को बनाने का उद्देश्य फैमिली से संबंधित मामलों का शीघ्र न्याय करना होता है। घर परिवारों में होने वाले विवादों में प्रमुख रूप से पति और पत्नी के बीच होने वाले विवाद होते हैं। परिवार के विवाद भी सिविल न्यायालय में सालों साल अटके रहते थे और पक्षकारों को न्याय नहीं मिल पाता था। इस परेशानी से निपटने के उद्देश्य से ही सरकार द्वारा कुटुंब न्यायालय एक्ट 1984 लाया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









