शीतलहर के चपेट में ग्वालियर, कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार थमी

Jan 06 2025

ग्वालियर। बीते एक सप्ताह से बढ़ती हुई सर्दी ने आमजन का जीवन मुश्किल में डाल दिया लगातार शीतलहर एवं कोहरे से जनवीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर कोहरे की चपेट एवं शीतलहर के चलते शहर के आमजन का जीवन मुश्किल में हो गया है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग गर्म वस्त्र पहने घरों में रजाई ओढ़े बैठे हैं। तो वहीं तेज सर्दी के चलते बुजूर्गों के लिये सर्दी आफत बनकर आई है कोहरे के कारण दिल्ली एवं भोपाल की तरफ से आने वाली ट्रेने 10-10 घंटे देरी से चल रही हैं। स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का इतेजार करते दिखाई दे रहे हैं। भीषण सर्दी की चपेट में आने के चलते अस्पतालों की ओपीडी में लंबी लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं।