सावित्री बाई ने अपना जीवन मिशन की तरह जिया: राठौड़
Jan 06 2025
ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) द्वारा माता सावित्री बाई फुले की जयंती के उपलक्ष्य में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर डॉ. शोभा सिकरवार थीं। अध्यक्षता अजाक्स के प्रांतीय महासचिव (प्रशासन) इंजी. एसएल.सूर्यवंशी ने की। मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, अजाक्स के प्रांतीय महासचिव गौतम पाटिल, प्रांतीय सचिव होतम सिंह मौर्य, प्रांतीय संयुक्त सचिव शैलेन्द्र प्रताप कदम, संभागीय अध्यक्ष इंजी. केबी दोहरे, जिलाध्यक्ष विजय कुमार पिपरौलिया एवं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अतर सिंह जाटव मंचासीन थे।
आयोजन के आरंभ में अतिथियों ने माता सावित्री बाई फुले एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। तदुपरांत जिलाध्यक्ष विजय कुमार पिपरौलिया एवं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अतर सिंह जाटव ने अजाक्स की गतिविधियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने कहा कि सावित्री बाई फुले की प्रेरणा से आज नारियां देश में शिक्षित होकर देश का मान बढ़ा रही हैं। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि नारी एक परिवार में शिक्षा ग्रहण करती है और दो परिवारों को शिक्षा प्रदान करती है। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि माता सावित्री बाई ने अपना जीवन मिशन की तरह जिया, जिसका उद्देश्य विधवा विवाह कराना, छुआछूत मिटाना और महिलाओं को शिक्षित बनाना था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









