मानसिक आरोग्य शाला के नर्सिंग स्टाफ ने मांगों को लेकर संभागायुक्त को ज्ञापन सोंपा
Jan 06 2025
ग्वालियर। मानसिक आरोग्य शाला के नर्सिंग स्टाफ ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संभागायुक्त मनोज खत्री को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में नर्सिंग स्टाफ की मांग थी कि पिछले 3 महीने से किसी भी कर्मचारी को वेतन नहीं मिला है, इस संबंध में कई बार मौखिक एवं लिखित में सभी संबंधित विभागों को सूचित किया गया, तथा इस संबंध में गत 27 दिसंबर को सांकेतिक हड़ताल भी की गई थी। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने बताया की संभागायुक्त ने आश्वासन दिया है की प्रक्रिया प्रारंभ है कुछ दिनों में वेतन प्राप्त हो जाएगा। लेकिन नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि इस प्रकार के आश्वासन काफी समय से मिल रहे हैं। लेकिन उस पर अमल नहीं किया जा रहा है उन्होंने बताया कि यदि शीघ्र ही हम कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया तो नई रूप रेखा तैयार कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









