दिव्यांगजनो की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई

Jan 06 2025

ग्वालियर। कार्यक्रम के आयोजकसतीश जाटव ने बताया कि राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उप शाखा ग्वालियर चंबल संभाग के तत्वावधान में ठाठीपुर दर्पण कालोनी में स्थित मिनी स्टेडियम में दिव्यांगजनो की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें  रीडिंग राइटिंग, शुद्ध वाचन लेखन, संगीत एवं सामान्य ज्ञान जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
जिसमें आत्म ज्योती कन्या विद्यालय, माधव अंधा आश्रम, शासकीय श्रवण बाधित एवं जिला दृष्टि बाधित मुरार के दिव्यांग प्रति भागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजिक न्याय एवं नि:शाक्त जन कल्याण अधिकारिता एवं खेल उद्यमी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जौहरी थे। 
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा दिव्यांगजनों के प्रति सहानुभूति रखते हूऐ दिव्यांग जनों को समाज की मुख्य धारा में जोडऩे के लिए कईं योजनाएं शीघ्र लागू किए जाने हेतु कार्य योजनाएं तैयार की जा रही हे। ओर ग्वालियर में दृष्टिहीन दिव्यांग जनों के लिए नवीन छात्रावास बनाये जाने हेतु शीघ्र ही प्रस्ताव पारित किया जायेगा, एवं दिव्यांगजनों की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि किए जाने हेतु अगली केबिनेट की बैठक में शीघ्र निर्णय लिए जाने की भी बात कही। 
कार्यक्रम में सतीश जाटव, महेन्द्र पचोरी, श्रीमती अलका झबर, श्रीमति सुनीता सक्सेना, मुकुंद यादव, शोभित दुवे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील जाटव ने किया।