बजरंग भक्त मंडल ने की हरे चारे एवं गुड अजवाइन के लड्डुओं की सेवा
Jan 05 2025
ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा प्रति सप्ताह हरे चारे (लूसन) की एवं गुड, अजवाइन, सौंठ, बाजरा के आटा के लड्डुओं की सेवा मंडल के सदस्यों द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में रविवार जनकताल स्थित गौशाला में 600 किलो हरे चारे की एवं लगभग 100 लड्डुओं की सेवा की गई। आज की सेवा में 100 किलो सेवा सुशीला भदौरिया द्वारा,100 किलो सेवा गुप्त रूप से,100 किलो शालिनी त्रिपाठी द्वारा, 100 किलो गुप्त रूप, 51 किलो दीपक शर्मा, 44 किलो संतोष शिवहरे द्वारा बाकी सेवा मंडल द्वारा कुल लगभग 600 किलो हरे चारे की सेवा की गई। साथ ही लगभग 100 लड्डुओं की सेवा जनकताल स्थित गौशाला में की गई।
सेवा उपरांत बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल को अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन का जिला अध्यक्ष युवा बनाए जाने पर माला पहना कर स्वागत किया गया।
आज की सेवा में आशीष मंगल, अमन गर्ग, रामकिशोर मंगल, नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, दीपक बघेल, विशाल शर्मा, संतोष शिवहरे, संजीव गुप्ता, हरीश अग्रवाल, दीपक शर्मा, हरीश राठौर आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









