बजरंग दल ने निकाली शौर्य यात्रा

Jan 05 2025

ग्वालियर। बजरंग दल की शौर्य यात्रा रविवार को निकाली गई। यात्रा प्रात: 11 बजे माधव मंगल वाटिका ज्येन्द्रगंज नदी गेट रोड़ से प्रारंभ हुई जो ज्येन्द्रगंज रोड, इंदरगंज, ऊंटपुल, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा रोड, राममंदिर, फालका बाजार, छप्परवाला पुल, शिन्दे की छावनी से होते हुये पुन: नदी गेट से माधव मंगल वाटिका पर समाप्त हुई। इस शौर्य यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश के साथ निकले। 
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा भी उपस्थित रहे। यह यात्रा 1992 को बजरंग दल द्वारा बाबरी ढाँचा के विध्वंस के समय जो शौर्य दिखाया था उसी उपलक्ष्य में यह यात्रा हर साल निकाली जाती है। इस यात्रा में भगवा ध्वज, डीजे भी चले, यात्रा के समापन पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।