सोशल ग्रुप युवा की नवीन टीम ने ली मानव सेवा की शपथ

Jan 05 2025

ग्वालियर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप युवा ग्रेटर ग्वालियर का शपथ ग्रहण समारोह एवं पारिवारिक नववर्ष मिलन का आयोजन सिटी सेंटर स्थित होटल आयोजित किया गया। जिसमे 2025 के लिए नई टीम का गठन के साथ शपथ भी दिलाई गई। वही नववर्ष मिलन में कपल्स मेंबरों ने डांस के साथ खेले गेम्स और जीते पुरुस्कार।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप युवा ग्रेटर के शपथ समारोह में सर्वप्रथम मेंबरों कपल्स जोड़ी की इंट्री ब्लैक परिधानों के साथ हुई। स्वागत उद्बोधन संस्थापक अध्यक्ष संभव जैन ने प्रतुस्त किया। वही 2025 की नवीन टीम को शपथ संस्थापक अध्यक्ष संभव जैन ने संस्था के नवीन निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र निकिता जैन, अध्यक्ष नन्दन निधि जैन, उपाध्यक्ष राहुल सोनम जैन, सचिव स्वास्तिक निशा जैन, सहसचिव अमित रश्मि जैन, कोषाध्यक्ष विकास रिचा जैन, सांस्कृतिक मंत्री प्रीति विक्की जैन, ग्रीटिंग संयोजक ज्योति रवि जैन को विधि पूर्वक शपथ दिलाई गई।
पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जैन जीतू,सचिव विकाश जैन विक्की पाण्डे और कोषाध्यक्ष अंशुल जैन, ने 2025 के नवीन अध्यक्ष नन्दन निधि जैन, सचिव स्वास्तिक निशा जैन ओर कोषाध्यक्ष विकास रिचा जैन को कोलर पिन भेंटकर उन्हें सालभर का कार्यभार सौपा गया। संस्था के पदाधिकारियों ने जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम का तिलक माला पहनाकर सम्मानित किया।
नववर्ष परिवारिक मिलन समारोह में कपल्स जोड़ी ने ब्लैक परिधानों में कंप्टीशन कपल्स गेम्स खेलें गए। वहीं विजेता कपल्स को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। ब्लैक परिधानों में कपल्स मेंबरों ने सेल्पी के साथ नववर्ष सेलिब्रेशन फिल्मी गानों के सॉन्ग जमकर कपल्स जोड़ो ने मस्ती के साथ डांस किया।