रविवार को झूला सेक्टर व प्रदर्शनियों में सर्द हवाओं के बीच सैलानी दिखाई दिये

Jan 05 2025

ग्वालियर। व्यापार मेले का भले ही शुभारंभ नहीं हुआ लेकिन बीते 25 दिसम्बर बड़े दिन से लगातार मेले में सैलानियों की भीड़ बढ़ रही हैं।  रविवार को झूला सेक्टर से लेकर प्रदर्शनियों में सर्द हवाओं के बीच सैलानी दिखाई दिये। वहीं आधी अधूरी लगी दुकानों पर लोग खरीदारी करते दिखाई दिये। शहरवासी मेले में मिलने वाली छूट का इंतेजार कर रहे हैं। बताया जाता है कि मेला उद्घाटन के बाद ही मेला छूट दिये जाने की संभावना है।