गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व अखंड पाठ साहब से शुरू, नगर कीर्तन 6 को
Jan 04 2025
ग्वालियर। सिख धर्म के दसवें गुरु, साहिब-ए-कमाल गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व 6 जनवरी को मनाया जाएगा। तीन दिन तक चलने वाले इस पर्व का शुभारंभ शनिवार सुबह अखंड पाठ साहब से शुरू हुआ। पर्व के लिए फूलबाग स्थित गुरुद्वारा आकर्षक विद्युत सजावट से जगमगा उठा है।
गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को मनाया जाता है। तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रकाश पर्व में शनिवार सुबह अखंड पाठ साहब से शुरूआत हो गई है। आज 5 जनवरी को कीर्तन, अरदास व अन्य कार्यक्रम भी होंगे।
वहीं सोमवार 6 जनवरी को दोपहर 3 बजे से नगर कीर्तन गुरुद्वारा फूलबाग से प्रारम्भ होकर नदी गेट, जयेन्द्रगंज, पुराना हाईकोर्ट रोड, उँटपुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, गस्त का ताजिया, राम मंदिर, फालका बाजार, छप्पर वाला पुल, शिन्दे की छावनी, एमएलबी रोड होते हुऐ रात 9 बजे गुरुद्वारा फूलबाग पहुँचेगा। इसमें शहर के साथ ही अन्य स्थानों से आए श्रद्धालु शामिल होंगे।
बतादें कि गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 को पटना, बिहार में हुआ था। उन्होंने मात्र दस वर्ष की आयु में गुरु की गद्दी संभाली और सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु बनें। गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था। नानकशाही कैलेंडर के अनुसार, यह तिथि हर साल बदलती रहती है, लेकिन इस अवसर को पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया जाता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









