व्यापार मेले से महिला का आईफोन चोरी,जवानों ने 6 घंटे में आईफोन सहित चोर पकड़ा
Jan 04 2025
ग्वालियर। व्यापार मेले में चोरी आईफोन-13 को पुलिस टीम ने मात्र 6 घंटे में ढूंढ निकाला। शिकायत मिलते ही पुलिस अफसरों ने मेले के सीसीटीवी कंट्रोल रूम के फुटेज चैक किए। एक संदेही नजर आने पर यह फुटेज 125 पुलिस जवानों के वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर किया। जवान संदेही की तलाश में जुटे और गत रात ही करीब 11 बजे उसे पकड़ लिया। हालांकि उसके पास से मोबाइल बरामद नहीं हुआ।
पुलिस अफसरों ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने ऑटो मोबाइल सेक्टर के बाहर फुटपाथ पर अपने बिस्तर के बीच से चोरी का मोबाइल निकालकर दिया। मोबाइल चोरी करने वाला सुलोचन का नशा करने का आदी है। वह भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है। मेले के बाहर फुटपाथ पर रहता है। अब पुलिस फुटपाथ पर रहने वालों को खदेडऩे की कार्रवाई करेगी।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी राजेश्वरी उपाध्याय गत रोज को अपने परिवार के साथ मेला घूमने आई थीं। जब वह मेले की छत्री नंबर-15 के पास घूम रही थीं। तभी किसी ने उनकी जेब से आईफोन-13 प्रो मैक्स मोबाइल चोरी कर लिया। 15 मिनट बाद उन्हें इस घटना का पता लगा। वह तत्काल मेले में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंची। यहां प्रभारी टीआई मनीष चौहान को पूरी घटना बताई।
राजेश्वरी ने यह भी बताया कि उनका मोबाइल गिरा नहीं है, बल्कि किसी ने निकाला है। कंट्रोल रूम इंचार्ज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किए। 30 मिनट पहले के छत्री नंबर 15 के कैमरे खंगाले तो वहां फरियादी के आसपास एक युवक नजर आया। यह नशेडी लग रहा था और इसे ही संदेही मानकर पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया।
संदेही के फुटेज हाथ आते ही इसकी जानकारी सूबेदार आयुष मिश्रा को दी गई। उन्होंने इसे मेले में ड्यूटी कर रहे सवा सौ जवानों के वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर कर दिया। रात करीब 11 बजे झूला सेक्टर में ड्यूटी पर तैनात ्रएएसआई अरुण भदौरिया, हवलदार प्रदीप भार्गव की टीम ने संदेही को पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो उसने मोबाइल चोरी से इनकार किया। पुलिस ने उसे फुटेज होने की बात कही तो वह टूट गया। उसने मोबाइल चोरी करना कबूल कर लिया। आरोपी की पहचान सत्य नारायण निवासी भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई है।
पुलिस सत्य नारायण को लेकर उसके ठिकाने पर पहुंची। वह मेले में ऑटो मोबाइल सेक्टर के बाहर फुटपाथ पर टपरी बनाकर रह रहा था। यहां उसके बिस्तर थे। बिस्तर के नीचे से उसने आईफोन-13 निकालकर दिया। आरोपी सुलोचन सूंघकर नशा करता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









