युवा सेवा संघ ने मेला में ऋषि प्रसाद और कलेंडर किए वितरित

Jan 04 2025

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम के युवा सेवा संघ ने ग्वालियर मेला में व्यसन मुक्ति अभियान चला कर सैकड़ों ऋषि प्रसाद नशे से सावधान सत्साहित्य और नववर्ष कैलेंडर वितरित किए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी। 
युवा सेवा संघ के उत्साही दर्जन भर सेवादारों ने ग्वालियर मेला में जन साधारण और सैलानियों को जन जागृति सुप्रचार कर व्यसन से होने वाले नुकसानों और घातक बीमारियों से बचने के उपाय बताते हुए नशा को जीवन के लिए भंयकर खतरा बताया। बचाव हेतु आशाराम बापू के द्वारा बताए मार्ग पर चल कर व्यसन मुक्ति अभियान चलाकर सैकड़ों राहगीरों को समझाइश के साथ सत्साहित्य प्रदान किया।
मेला में आयोजित व्यसन मुक्ति अभियान में विकास गुप्ता, आदित्य भदौरिया, दुर्गेश भदौरिया, गोविंद राठौर, हितेश, रिया आदि उपस्थित थे।