बेटे द्वारा पत्नी की हत्या, ससुर व एंबुलेंस चालक ने अंतिम संस्कार कर अस्थियां चंबल में विसर्जित की, तीनों आरोपी पकड़े
Jan 03 2025
ग्वालियर। बेटे द्वारा पत्नी की हत्या के बाद, ससुर मौके पर एंबुलेंस लेकर आया था और लाश को अपने कंधे पर लाद कर ले एंबुलेंस में लेकर मुरैना पहुंचे और उसका गांव में अंतिम संस्कार कर अस्थियां चंबल में विसर्जित कर दी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पति दीनू, पिता जरदान सिंह और एंबुलेंस चालक विशंभर को पकड़ लिया है।
इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज और पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद हुआ है। इसका पता चलते ही पुलिस ने मददगार ससुर और एंबुलेंस चालक को पकडक़र पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सुरेश नगर स्थित सरकारी मल्टी में बीती 31 दिसम्बर की रात की है। पुलिस से बचने के लिए मृतका के पति ने पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी, जिससे पुलिस उस पर शक ना करे। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मृतका के मायके पक्ष को शंका हुई और उन्होंने पुलिस से शिकायत की, शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने पड़ताल की तो मामले का खुलासा हो गया और पति को पकडऩे के बाद मददगार पिता और एंबुलेंस चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
थाटीपुर थाना प्रभारी केके पाराशर ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुरेश नगर सरकारी मल्टी निवासी चंचल राजे 26 साल पत्नी दीनू टैगोर मूलत: मुरैना के कैमरा गांव की रहने वाली है। उनकी शादी एक साल पहले हुई है और पति यहां पर काम की तलाश में रह रहा था। गत 31 दिसम्बर की रात दीनू थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस अभी उसकी तलाश कर रही थी कि तभी चंचल राजे के मायके वाले थाने पहुंचे और दीनू पर शंका व्यक्त की।
पुलिस ने जांच करना शुरू किया तो पता चला कि दीनू और चंचल के बीच विवाद हुआ था और जब चंचल घर से निकल गई तो दीनू उसका पीछा करते हुए पीताम्बरा नाले के पास पहुंचा और वहां पर उसने चंचल को रोक लिया। वहां पर उनके बीच विवाद हुआ था, विवाद के दौरान दीनू ने उसके सिर में पत्थर मार कर उसका गला घोंट कर हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद दीनू ने पिता को कॉल कर हत्या करने की बात बताई, तो पिता ने लाश को छिपाने और आने को कहा, साथ ही पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने को कहा। जिसके बाद दीनू ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
इसके बाद दीनू का पिता जरदान सिंह मौके पर एक एंबुलेंस लेकर आया और झाडिय़ों से लाश को निकाला और अपने कंधे पर डालकर एंबुलेंस में लेकर मुरैना पहुंचे और उसका गांव में अंतिम संस्कार कर अस्थियां चंबल में विसर्जित कर दी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पति दीनू, पिता जरदान सिंह और एंबुलेंस चालक विशंभर को पकड़ लिया है।
इस बारे में एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पकडक़र वारदात गें मददगार पिता व लाश को मुरैना ले जाने वाले एंबुलेंस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









