युवा उत्सव में बिखरी लोकनृत्य की छटा

Jan 03 2025

ग्वालियर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 28वां जिला स्तरीय  युवा उत्सव को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नेहरू युवा केंद्र व राष्ट्रीय सेवा योजना ने बाल भवन में रखा। इसमें 15 से 29 वर्ष के युवाओं ने प्रधानमंत्री के पंच प्रण पर आधारित विज्ञान मेला, कहानी लेखन, कविता लेखन, चित्रकला, भाषण, मोबाइल फोटोग्राफी, समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया।
लोकनृत्य की प्रस्तुती में शहर के चार समूहों ने आकर्षक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसमें अल्वी डांस ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 7 हजार का नकद पुरस्कार जीता। बाल पंजावन ग्रुप ने दूसरे स्थान पर रहते हुए 5 हंजार रुपए जीते। आरती ग्रुप ने तीसरे स्थान पर 3 हजार रुपए जीते। निर्णायक के रूप में डॉ. तरुणा तोमर, डॉ. छाया जैन, डॉ. मानव महंत मौजूद रहे। 
प्रतिभागियों ने बताया कि इस उत्सव के लिए वे गत 20 दिन से तैयारी कर रह थे। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन, माधव महाविद्यालय के प्रो. मनोज अवस्थी और राजेश लिखार आदि मौजूद थे।