सतेंद्र जादौन को दी बिदाई, सिकरवार का हुआ स्वागत

Jan 03 2025

ग्वालियर। सिविल डिस्पेंसरी जनकगंज से सेवानिवृत जूनियर मलेरिया निरीक्षक सतेंद्र सिंह जादौन का बिदाई कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बलबीर सिंह परमार ने किया। सभी मलेरिया कर्मचारियों ने सतेंद्र सिंह जादौन को माल्यार्पण कर श्रीफल शाल भेंट कर बिदाई दी।
इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार का मलेरिया स्टाफ द्वारा माल्यार्पण कर वागत किया और नूतन वर्ष की शुभ कामनाएं दी। उन्होंने वर्तमान समय कर्मचारियों के लिए संक्रमण काल बताते हुए एकजुट होने का सुझाव दिया, ताकि अपने हितों की लड़ाई मिलकर लड़ सकें। कार्यक्रम में आभार गणेशशंकर पचौरी द्वारा व्यक्त किया।
बिदाई कार्यक्रम में बलबीर सिंह परमार, धनीराम कुशवाह, अजय श्रीवास्तव, प्रियदर्शी शर्मा, विजय गुप्ता, जयसिंह कुशवाह, नरेंद्र यादव, ज्ञानेश द्विवेदी, रामकुमार सिंह तोमर, श्यामवीर पाल, धनीराम कुशवाह समेत कर्मचारी गण मौजूद रहे।