आजाक्स के संगठनों की ग्रुप मीटिंग हुई

Jan 02 2025

ग्वालियर। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में आगामी रणनीति के लिए आजाक्स के कई संगठनों की ग्रुप मीटिंग आजाक्स कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई एवं संयुक्त मोर्चा के आगामी आंदोलन 16 जनवरी 2025 को होने जा रहे कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजाक्स मुकेश मौर्य, रणवीर सिंह सिकरवार, रविंद्र त्रिपाठी, कोमल सिंह, शिवकुमार द्विवेदी, रामकुमार पाराशर, बलवीर सिंह, केके अवस्थी, अशोक शर्मा, एमएल छारी एवं अन्य कई कर्मचारी शामिल थे।