शक्ति दीदी 5 पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर की भूमिका निभाएंगी
Jan 02 2025
ग्वालियर। नए साल पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में ग्वालियर जिले में शक्ति दीदी के नाम से प्रेरणादायी पहल हुई है। जिसके तहत ग्वालियर शहर के पेट्रोल पंपों पर अब महिलाएँ भी फ्यूल डिलेवरी वर्कर का काम करती दिखाई दीं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान ने यह पहल की है। गुरुवार 2 जनवरी को दोपहर 12 बजे ग्वालियर शहर के 5 पेट्रोलपंप पर अलग-अलग महिलाएं एक साथ यह काम शुरू किया। इसी के साथ जिले में शक्ति दीदी योजना की शुरुआत की गई। कलेक्टर रुचिका चौहान ईदगाह कंपू पर स्थित सुविधा पेट्रोल पंप पर शक्ति दीदी पहल के शुभारंभ के दौरान मौजूद रहीं।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने मौजूद पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों से कहा कि वे अपने पेट्रोल पंप पर महिला कर्मचारी के लिये अलग से मशीन निर्धारित करें। साथ ही उन्हें फ्यूल डिलेवरी वर्कर का काम करने के लिये प्रशिक्षण भी दिलाएँ। महिला कर्मचारियों को निर्धारित वेतन के साथ-साथ बीमा व भविष्य निधि कटौत्री का लाभ दिया जाए। महिला कर्मचारी को यूनीफॉर्म भी दी जाए।
उन्होंने महिला फ्यूल वर्कर के लिए प्रात 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक का समय निर्धारित करने के लिये भी कहा। प्रथम चरण में ग्वालियर शहर के 5 पेट्रोल पंप चुने गए हैं, जहाँ पर शुरुआत में एक-एक महिला फ्यूल डिलेवरी वर्कर की भूमिका निभाएंगी। महिला वर्कर को नजदीकी थाने के गश्ती व बीट स्टाफ के फोन नम्बर उपलब्ध कराए जायेंगे। साथ ही बीट स्टाफ नियमित रूप से पेट्रोल पंप का भ्रमण भी करेगा।
पहले चरण में शक्ति दीदी इन पेट्रोल पंप पर काम करेंगीं
प्रथम चरण में ग्वालियर शहर के 5 पेट्रोल पंप चुने गए हैं, जहां पर शुरुआत में एक-एक महिला फ्यूल डिलेवरी वर्कर की भूमिका निभाएंगी। इन पेट्रोल पंप पर सेवाएं देने के लिए शक्ति दीदियों का चयन कर लिया गया है।
इन पेट्रोल पंप पर हुईं शक्ति दीदी तैनात
प्रथम चरण में ग्वालियर शहर के 5 पेट्रोल पंप चुने गए हैं, जहाँ पर शुरुआत में एक-एक महिला फ्यूल डिलेवरी वर्कर की भूमिका निभाएंगी। पहले चरण में जिन पेट्रोल पंप व शक्ति दीदियों का प्रथम चरण में चयन हुआ है, उनमें संस्कृति पेट्रोल पंप न्यू कलेक्ट्रेट, सुविधा पेट्रोल पंप ईदगाह के समीप कम्पू, वैश्य और मुखर्जी पेट्रोल पंप पड़ाव आरओबी, दर्शन फ्यूल स्टेशन पिंटो पार्क एवं सांई राम पेट्रोल पंप चेतकपुरी शामिल हैं।
इन दीदियों की हुई तैनाती
श्रीमती रानी शाक्य निवासी मुरार, श्रीमती मीना जाटव निवासी कोटेश्वर रोड, श्रीमती जयश्री हालदार निवासी हजीरा, श्रीमती सपना देवी निवासी चार शहर का नाका व श्रीमती निशा परिहार निवासी लक्कडख़ाना लश्कर का चयन हुआ है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









