कलश यात्रा के साथ देवी भागवत कथा शुरू

Jan 02 2025

ग्वालियर। बालाजी दरबार शिंदे की छावनी पारदी मोहल्ला में श्रीमद् देवी भागवत का शुभारंभ हुआ, श्रीमद् देवी भागवत कथा का वाचन शहर के भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री महाराज ने किया।
कलश यात्रा बैंड बाजो के साथ बालाजी दरबार से, शिंदे की छावनी रामदास घाटी, तोमर वाडा होते हुए बालाजी दरबार पहुंची जिसमें जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत सत्कार भी किया गया।
पं. घनश्याम शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् देवी भागवत के श्रवण से मनुष्य के पाप धुल जाते हैं। कथा मानव के कल्याण के लिए अमृत समान है ये बात शास्त्री ने कही। 
इस कथा में अनेक संतों के दर्शन भी मिलेंगे। यह भागवत कथा 1 जनवरी से 9 जनवरी तक चलेगी 10 जनवरी को विशाल भंडारी के साथ समापन होगा। कथा के अंत में बालाजी दरबार के महंत नरेंद्र मिश्रा पप्पी महाराज एवं सभी भक्तों ने आरती की।