एसपी, डीआईजी, आईजी मैदान में पुलिस रही सतर्कत

Jan 01 2025

नए साल के बाद बढ़ी वाहन संख्या को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और शहर के प्रमुख चौराहा पर चौकसी बढ़ाई।
जैसे ही घड़ी का कांटा 10 पर आकर रुका, वैसे ही एसपी धर्मवीर सिंह, डीआईजी अमित सांघी, आईजी अरविन्द्र सक्सैना सहित सभी अफसर शहर में निकल आए और सडक़ पर नशे में वाहन दौड़ा रहे युवकों को उनके घर भेजने के लिए निर्देशित किया। एसपी के सडक़ों पर आते ही थाना प्रभारी और पुलिस जवान एक्शन में आ गए। रात दो बजे तक एसपी सडक़ों पर रहे, जिसके चलते रात दो बजे तक पुलिस टाइट रही। इस दौरान जों भी सडक़ों पर बेवजह घूगता गिला उसे उनके घर रवाना किया और जिसने बहरा की उन्हें थाने पहुंचाया।
सूई का कांटा जैरो ही 12 बजे पर पहुंचा, पुलिस एक्शन में आ गई और सडक़ों पर जश्न मना रहे युवकों को खदेडऩा शुरू कर दिया। कई स्थानों पर पुलिस जवानों से शराबियों ने उलझना चाहा, लेकिन पुलिस के तेवर देखते हुए उनके तेवर ठंडे पड़ गए। इसके बाद वह माफी मांगकर घर जाने के लिए निकल गए और जो उलझा उसे थाने भेज दिया। इसके बाद पुलिस गलियों और गोहल्लों में पहुंची और वहां पर डीजे की धुन पर थिरक रहे लोगों के खिलाफ मोर्चा संभाला और कुछ ही देर में गलियों में सन्नाटा पसर गया।