ग्वालियर में नए साल 2025 का स्वागत, डीजे पर थिरके युवा

Jan 01 2025

ग्वालियर। 2025 का स्वागत पूरी धूमधाम से हुआ। इस बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन नियोन बेस्ड थीम पर हुआ, जिसने शहरभर में खास उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। होटल, रिसॉर्ट, क्लब और पब में रातभर डांस, मस्ती और लाइव बैंड की धुन पर युवा झूमते नजर आए।
रात 12 बजे जैसे ही नया साल आया, पूरा शहर हैप्पी न्यू ईयर के शोर से गूंज उठा। होटल, पब और क्लब में सब जगह आतिशबाजी के बीच लोग एक-दूसरे को गले लगाकर नए साल की बधाई दे रहे थे।
जीवाजी क्लब में भी मुंबई से आए सिंगर शिवम पाठक एंड ग्रुप की धुनों पर लोग झूमते नजर आए। ओल्ड सॉन्ग नए साल का पहला जाम आपके नाम पर सबसे ज्यादा युवा थिरके। रात 12 बजते ही क्लब ने आतिशबाजी का आयोजन किया। क्लब के अध्यक्ष राजू सेठ ने बताया कि इस बार सिर्फ क्लब के डेढ़ हजार परिवारों को ही आयोजन में शामिल होने का अवसर मिला।