उपहार देकर कहा हैप्पी न्यू ईयर

Jan 01 2025

नए साल के पहले दिन अनाथ आश्रमों में पहुंचकर समाजसेवी और शहरवासियों ने दान पुण्य किया और बच्चों के साथ नए साल का सेलिब्रेशन मनाया। उपहार पाकर बच्चे खुश नजर आ रहे थे। सुबह माधव अंधाश्रम, नारी निकेतन, कुष्ठ आश्रम सहित सभी आश्रमों में पहुंचकर शहरवासियों ने नया साल मनाते हुए बच्चों को उपहार व वस्त्र बांटे। इस दौरान सामाजिक संस्थाओं ने असहाय बच्चों के साथ मोतीझील पर नया साल मनाते हुए उपहार दिए। उपहार पाकर बच्चे खुश नजर आए।