बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं-डॉ. वंदना प्रेमी

Dec 31 2024

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की वार्ड 18 की अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा ने बताया कि दीनदयाल नगर स्थित रानी अवंतीबाई उमा विद्यालय में 24 उत्कृष्ठ छात्राओं को संस्था द्वारा मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि संस्था अध्यक्ष डॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी, विशिष्ट अतिथि डॉ सीबी शर्मा, माया देवी उपस्थित थी कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय संचालक रूप सिंह राजपूत ने की। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार ओझा आभार बंटी शर्मा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर मधु शर्मा ने कहा कि विद्यालय में पढऩे वाली सभी छात्र एवं छात्राओं को बहुत बहुत बधाई। वही स्कूल संचालक रूप सिंह राजपूत ने कहा कि संस्था ने हमारे विद्यालय में विगत वर्ष भी उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया था हम सभी संस्था के इस कार्य की सराहना करते है।
वही डॉ सीबी शर्मा ने भी सभी सम्मानित होने वाली छात्राओं को कहा कि हमें तुलसी पूजन एवं मातृ पिता पूजन जैसे आयोजन में भी भाग लेना चाहिए।
मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थिति डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि संस्था प्रतिवर्ष उत्कृष्ठ छात्राओं को सम्मानित करती है। और इस वर्ष संस्था पुन: 2100 छात्राओं को सम्मानित करेगी। आज हम सभी बेटो को शपथ भी दिलाते है की वह बेटियों की सदैव रक्षा करेंगे। हमारी बेटियां आज शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना व अपने परिवार का नाम रौशन कर रही है। में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।