बापू भक्तों ने अमावस्या पर निकाली हरिनाम प्रभात फेरी
Dec 31 2024
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के तत्वाधान में सोमवती अमावस्या पर नाका चंद्रवदनी से हरिनाम प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जो कि हनुमान मंदिर मेडिकल हॉस्टल से प्रारंभ होकर ऑफो की बगिया, भैरो बाबा मंदिर, चंद्रबदनी नाका मुख्य मार्ग से विभिन्न गलियों में होते हुए वापिस आमखो चौराहा पर समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी।
सोमवती अमावस पर्व की हरिनाम प्रभात फेरी में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण शामिल रहे और चलित वाहन पर विराजे संत आशाराम बापू के विग्रह फोटो का जगह-जगह जल फल मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया। साधकों ने गुरुभक्ति से भरे भजनों का ऐसा समा बांधा कि भक्तों ने खूब झूम कर भाव नृत्य किया। इस दौरान सत्साहित्य ऋषि प्रसाद इत्यादि वितरित किया गया।
हरि नाम प्रभात फेरी में अर्जुन भाई, सतराम भाई, विजय महाराज, लक्ष्मण शर्मा, डा चौरसिया, सीबी शर्मा, अभिषेक गहलोत, डीके शर्मा, सचिन गुप्ता, गोविंद राठौर, हिमांशु नागपाल, गीता भार्गव, पूजा चीतों, रिया, कुसुम चंदेल, संगीता राणा आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









