वैश्य समाज के वार्षिक कैलेंडर 2025 का विमोचन हुआ
Dec 31 2024
ग्वालियर। वैश्य सम्मेलन जिला ग्वालियर की मुख्य इकाई द्वारा सोमवार को जैन छात्रावास में वार्षिक वैश्य कैलेंडर 2025 का भव्य विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, विशिष्ट अतिथि संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन, मुकेश अग्रवाल, राजेंद्र सेठ, अनिल जैन, गिरीश अग्रवाल, राजेश जैन थे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा वार्षिक वैश्य कैलेंडर 2025 का विमोचन किया गया।
इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन ने कहा कि वैश्य महासम्मेलन का उद्देश्य सभी वैश्य घटकों को संगठित करना है क्योंकि वर्तमान समय में संगठन की ही महत्ता है।
वैश्य कैलेंडर की जानकारी मुकेश अग्रवाल ने दी। इस अवसर पर रवि सोनी, ज्योति बंसल, विवेक गुप्ता, कपिल जैन, विजय अग्रवाल, डॉ. रजनीश निखर, महेश गर्ग, रवि जैन, मुकेश जैन आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









