नि:शुल्क कैंसर परीक्षण एवं निदान शिविर का आयोजित हुआ
Dec 31 2024
ग्वालियर। स्वर्गीय डॉ. विनय कुमार तिवारी की स्मृति में रेडक्रॉस सोसाइटी उरई और कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में एक नि:शुल्क कैंसर परीक्षण एवं निदान शिविर का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीम हेमन्त पटेल द्वारा किया गया और उन्होंने राष्ट्रीय टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के विषय में बताते हुए प्रधानमंत्री के 2025 तक टीबी मुक्त भारत के लक्ष्यों के विषय में बात रखी और सभी को टीबी मुक्त भारत के लिए शपथ दिलाई। अनेक रोगियों के परीक्षण के दौरान 3 रोगियों को कैंसर के सम्पूर्ण निदान एवं उपचार हेतु कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान ग्वालियर आने के लिए प्रेरित किया गया और समझाया गया।
इस अवसर पर डॉ. रजनी अग्रवाल (गाइनेकोऑन्कोलॉजिस्ट) डॉ. जाहिद जाहिरी (कैंसर सर्जन), डॉ. चंचल गर्ग (हेड एण्ड नेक सर्जन), डॉ. राधिका शर्मा (हेड एण्ड नेक सर्जन) एवं समस्त टीम उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









