छह बदमाशों ने युवक के सीने पर गोली मारी, हालत गंभीर
Dec 30 2024
ग्वालियर। छह बदमाशों ने एक युवक को घेरकर गोली मार दी। गोली युवक को सीने पर लगी है, जबकि एक गोली युवक के सिर के ऊपर से निकल गई है। फिलहाल घायल की हालत नाजुक है। छह बदमाश गोली मारने से पहले युवक के घर पहुंचे थे। यहां उसके भाई को धमकी दी थी कि आज उसके सीने पर गोली मारेंगे।
इसके करीब 15 मिनट बाद रास्ते में उनको युवक दिखा तो उन्होंने गालियां देते हुए हमला कर दिया। घटना के बाद बदमाश कट्टा व पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। घटना गत देर रात की है।
शिव कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय वीनू उर्फ श्रीकांत पुत्र देवेन्द्र सिंह गुर्जर पर गत देर रात 12 बजे हमला हुआ है। गत रात को रवि घुरैया निवासी पारसेन, शिवम तोमर, रवि गुर्जर निवासी आदर्श नगर, विशाल वाल्मीक, हरिओम वाल्मीक और एक अन्य युवक वीनू के घर पहुंचे थे। उस समय वीनू घर पर नहीं था।
सभी हमलावरों ने वीनू के भाई दीपेन्द्र से उसके बारे में पूछताछ की और धमकाया कि कुछ देर में उसके सीने पर गोली मारने वाले हैं। इसके बाद वह वहां से वापस लौट आए। दीपेन्द्र ने अपने भाई को सूचना दी कि कुछ लोग उसे मारने के लिए घूम रहे हैं। अभी घर की तरफ मत आना।
युवक को भाई से पता लगा कि कुछ लोग उसकी तलाश में घूम रहे हैं। इस दौरान वीनू अपने दोस्त अभिषेक के साथ घर की ओर जा रहा था। तभी पानी की टंकी के पास रवि घुरैया, शिवम तोमर, रवि गुर्जर, विशाल वाल्मीक, हरिओम वाल्मीक और एक अन्य युवक ने उसका रास्ता रोककर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कट्टा-पिस्टल निकाल निकाल कर उस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया।
हमले में एक गोली वीनू के सीने में लगी। इस दौरान वीनू और उसका दोस्त जान बचाकर वहां से भागने लगे तभी एक गोली उसके सिर के ऊपर से निकली। हमलावर भीड़ एकत्रित होते देख मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी लगते ही परिजन युवक को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल युवक की हालत गंभीर है।
घायल की शिकायत पर पुलिस ने रवि घुरैया, शिवम तोमर, रवि गुर्जर, विशाल वाल्मीक, हरिओम वाल्मीक और एक अज्ञात पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। रंजिश का कारण पूछने पर घायल कोई कारण नहीं बता पा रहा है, जिससे पुलिस को उस पर शंका हो रही है। पुलिस अफसरों की मानें तो मामले में कुछ गड़बड़ है। पड़ताल की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









