गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा जियो साइंस म्यूजियम में स्टडी टूर का आयोजन

Dec 30 2024

ग्वालियर। शहर में युवाओं के करियर क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा युवाओं के लिए जियो साइंस म्यूजियम का एक विशेष स्टडी टूर का आयोजन किया गया। इस टूर का उद्देश्य युवाओं को पृथ्वी विज्ञान, भूगर्भीय संरचनाओं, और खनिजों के महत्व के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। म्यूजियम में युवाओं ने खनिज, चट्टानों, और जीवाश्मों के दुर्लभ नमूने देखे। विशेषज्ञों ने उन्हें पृथ्वी की उत्पत्ति, विभिन्न भूगर्भीय प्रक्रियाओं और पर्यावरणीय संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ ने बताया हमारा उद्देश्य संस्था के युवा सदस्यों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे विज्ञान और प्रकृति के प्रति रुचि विकसित कर सकें। स्टडी टूर के दौरान संस्था सदस्यों ने संग्रहालय के प्रदर्शनों को करीब से देखा और जियो साइंस म्यूजियम के विभिन्न पहलुओं को समझा। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और इस यात्रा को अत्यंत लाभकारी बताया। स्टडी टूर का संयोजन अनमोल शर्मा एवं मेघा काले ने किया।
इस अवसर पर संस्था के उत्कर्ष पचौरी, रागिनी कुशवाह, स्नेहा सोनी, सुभाष कुशवाह, सौरभ राजपूत, अनस खान, राज गुप्ता, रोहन सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।