अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्वालियर के योगेंद्र का टीम में चयन

Dec 30 2024

ग्वालियर। आगामी 12 जनवरी 2025 से 21 जनवरी 2025 तक श्रीलंका में आयोजित चार देशों की अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ग्वालियर के योगेंद्र भदोरिया का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में किया गया है। 
मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय सिंह तोमर ने बताया कि दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा देश भर के 25 खिलाडिय़ों के नाम की घोषणा कर दी गई है, जो 12 से 21 जनवरी 2025 तक श्रीलंका में अपना जौहर दिखाएंगे। इसमें ग्वालियर के योगेन्द्र भदौरिया का भी चयन विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर हुआ है। श्री भदोरिया द्वारा जयपुर में हुए चैलेंजर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर इंडियन क्रिकेट टीम में श्री भदौरिया का चयन किया गया है। योगेन्द्र इंग्लैंड के खिलाफ अपना जौहर दिखा चुके हैं।  
योगेन्द्र के टीम में चयन पर दीपक सचेती, उमेश बाबू गुप्ता, अजय उपाध्याय, देवेंद्र बाथम, संजय पाल, संजीव शर्मा, प्रदीप सिंह भदोरिया सहित विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।