कलेक्टर ने रैन बसेरों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Dec 29 2024
ग्वालियर। शहर में संचालित सभी रैन बसेरों की क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल करें। हर जरूरतमंद को रैन बसेरों में आश्रय मिले, ताकि किसी को भी खुले में रात बिताने के लिए मजबूर न होना पड़े। यह निर्देश ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान ने रैन बसेरों के औचक निरीक्षण में दिए।
कलेक्टर चौहान ने गत देर रात रैन बसेरों की क्षमता और व्यवस्थाओं की जांच के लिए औचक निरीक्षण किया। रात 11 बजे उन्होंने बस स्टैंड और जिला चिकित्सालय मुरार स्थित रैन बसेरों का जायजा लिया। इस दौरान निगमायुक्त अमन वैष्णव भी उनके साथ मौजूद थे। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय मुरार की आकस्मिक चिकित्सा इकाई का निरीक्षण भी किया।
गत रात शहर भ्रमण के दौरान कलेक्टर रुचिका चौहान बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा पहुंचीं। यहां विभिन्न जिलों से काम के सिलसिले में आए लोग और परीक्षा देने आए छात्र रैन बसेरे में ठहरे हुए हैं। सभी ने रैन बसेरे की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
इसके बाद कलेक्टर जिला चिकित्सालय मुरार के रैन बसेरा पहुंचीं, जहां मरीजों के परिजन ने आश्रय लिया हुआ था। कलेक्टर चौहान ने उनसे बातचीत की। परिजनों ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित इन रैन बसेरों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।
जिला चिकित्सालय की आकस्मिक चिकित्सा इकाई का निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रुचिका चौहान को सभी ड्यूटी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ अपने कार्य पर तैनात मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि रात के समय अत्यंत जरूरतमंद मरीज सरकारी अस्पताल में आते हैं, इसलिए पूरी संवेदनशीलता के साथ उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









