सनवैली के रहवासियों ने रोपे 300 पौधे

Dec 29 2024

ग्वालियर। न्यू सिटी सेंटर स्थित सनवैली को और सुंदर बनाने के लिए प्रांगण में आरडब्लूए के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंजली दुबे एवं पंकज बंसल व संचालक विकास पॉल के नेतृत्व में रहवासियों ने 300 मौसमी फूलों का पौधारोपण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि अपने रहवासी क्षेत्र को सुंदर बनाने का दायित्व हम सब रहवासियों का है। ताकि घर की तरह हमारा आंगन भी आने वाले मेहमानों को आकर्षित कर सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का भी यहां पूरा ध्यान रखा जाता है। सनवैली को एक आदर्श रहवासी मल्टी बनाने के लिए यहां का हर रहवासी संकल्पबद्ध है।
ग्रीन ग्वालियर क्लीन ग्वालियर की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए सनवैली को और अधिक सुंदर व आकर्षित बनाते हुए मौसमी फूलों को लगाया गया है।