कांग्रेसियों ने स्व. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
Dec 29 2024
ग्वालियर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह को कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी कार्यालय में अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पार्टी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मनमोहन सिंह को भाव-भीनी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय मनमोहन सिंह के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए कहा कि उनकी सादगी ही उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान थी। देश के सर्वोच्च पद पर रहते हुए भी वह किसी को इसका एहसास तक नहीं होने देते थे। उनके जाने से देश ने एक महान नेता और व्यक्तित्व खोया है जिसकी भरपाई होना अब मुश्किल होना है।
श्रद्धांजलि देने वालों में कांग्रेस के डॉ. देवेन्द्र शर्मा, प्रभुदयाल जौहरी, विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, साहब सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, सुरेन्द्र यादव, महाराज सिंह पटेल, सुनील शर्मा, वीरसिंह तोमर, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, राजेश खान, सोनू राजावत, मनोज शास्त्री, गुड्डन राजावत सहित अन्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









