एआईडीएसओ ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Dec 29 2024

ग्वालियर। छात्र संगठन एआईडीएसओ के 71वे स्थापना दिवस के अवसर पर एआईडीएसओ ग्वालियर इकाई द्वारा फूलबाग चौराहे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत रोको शिक्षा के व्यापार को रोको सहित अनेक प्रगतिशील गीतों के साथ हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य आकाश द्वारा की गई।
एआईडीएसओ की स्थापन 28 दिसंबर 1954 को देश के क्रांतिकारी शिवदास घोष द्वारा की गई। अपने स्थापना काल से ही ये शिक्षा, संस्कृति, मानवता बचाने की लड़ाई में आंदोलनरत है। आंदोलन की इसी कड़ी में कई सफल आंदोलन भी जीते गए। जिसका उदाहरण हाल में 5वी और 8वी बोर्ड परीक्षा में पास फैल प्रणाली की बहाली की घोषणा है। 2009 से ही पूरे देश भर में नो डिटेंशन पॉलिसी को लेकर जबरदस्त आंदोलन खड़ा किया गया। प्रदेश भर में यूजी स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम को लेकर भी जबरदस्त आंदोलन किया गया, लगभग 9 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद इस आंदोलन को सफलता हासिल हुई। ग्वालियर के जीवाजीराव बॉयज स्कूल को बंद कर शॉपिंग कंपलेक्स बनाने के खिलाफ भी सफल आंदोलन संचालित किया।
लेकिन आजादी के बाद ही हमने देखा की 1990 में गेट समझौता कर शिक्षा के क्षेत्र में प्राइवेट कंपनियों को छूट दी गई, जिसके चलते शिक्षा को बाजार की वस्तु के रूप में तब्दील कर दिया गया।
ऐसे समय में शिक्षा, संस्कृति और मानवता बचाने की लड़ाई को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए एआईडीएसओ की स्थापना की गई। जिला कार्यकारणी सदस्य भावना व आस्था सोनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष पूजा श्रीवास द्वारा किया गया।